3 साल बाद हटाए गए रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा, नए सीनियर SP बने राकेश रंजन
राज्य सरकार ने आज शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को रांची के सीनियर एसपी सहित कई जिलों के एसपी की ट्रांसफर पोस्टिंग और कई नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. इनमें सबसे बड़ा बदलाव चाईबासा और रांची में हुआ है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk:करीब तीन सालों बाद रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा अपने पद से हटा दिए गए है. इनके जगह पर अब राकेश रंजन रांची के नए सीनियर एसपी होंगे. दरअसल आपको बता दें, आज शुक्रवार (19 सिंतबर 2025) को झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है.
सरकार ने रांची के सीनियर एसपी सहित कई जिलों के एसपी की ट्रांसफर पोस्टिंग और कई नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. इनमें सबसे बड़ा बदलाव चाईबासा और रांची में हुआ है. आईपीएस अधिकारियों के तबादले के अनुसार, चाईबासा के एसपी राकेश रंजन रांची के नए सीनियर एसपी (SSP) के पद पर नियुक्त किए है जबकि चाईबासा से एएसपी अभियान पारस राणा अब से रांची से सिटी एसपी होंगे साथ ही उन्हें जैप-10, होटवार रांची की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. इसके साथ ही चाईबासा में अब 2016 बैच के आईपीएस अमित रेणु की तैनाती नए एसपी के रूप में हुई है. इससे पहले वे रांची में नक्सल अभियान के एसपी के पद पर कार्यरत थे.
इन IPS अधिकारियों का भी मिली नई जिम्मेदारी
वहीं रांची से सीनियर एसपी (SSP) चंदन कुमार सिन्हा अब से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची डीआईजी होंगे. इनके साथ ही कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.इनमें निम्न अधिकारियों के नाम शामिल हैं.अरविंद कुमार सिंह को एसपी, विशेष शाखा, रांची बनाया गया; एहतेशाम वकारिब को सीआईडी, रांची में एसपी की जिम्मेदारी मिली; सौरभ को देवघर का नया एसपी बनाया गया है; अजीत कुमार अब जमशेदपुर रेल के एसपी होंगे; राकेश सिंह को एसपी यातायात, रांची नियुक्त किया गया है; कैलाश करमाली को एसपी रेल, धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है; दीपक कुमार पांडेय को एसपी, विशेष शाखा बनाया गया; अनिमेष नैथानी को एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जिम्मेदारी मिली; इसके साथ ही धनबाद, पलामू और अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.इसपर राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया गया हैं.









