शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Palamu पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके ससुराल स्थित घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोरामी गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 24 मई को तुकबेरा निवासी श्रवण कुमार के साथ हुई थी। शनिवार को उसका शव घर में फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार यह विवाह बिना तिलक-दहेज के संपन्न हुआ था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग को लेकर खुशबू को प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के भाई रविन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएमसीएच में मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर करंट हादसे में युवक की मौत, टाटानगर स्टेशन पर हंगामा, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु







