SIR-2026: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे डीसी, फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया

Palamu गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
निरीक्षण की शुरुआत हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-121 से हुई, जहां इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म का वितरण केवल 11 प्रतिशत पाया गया। उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ से कम प्रगति का कारण पूछा और घर-घर जाकर फॉर्म वितरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं कुछ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।
इसके बाद उपायुक्त देवरी खुर्द पहुंचे, जहां मतदान केंद्र संख्या-136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र संख्या-136 पर शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने अभिलेखों का सत्यापन कराया और निर्देश दिया कि बीएलओ ऐप में वही जानकारी दर्ज की जाए जो वास्तविक प्रगति के अनुरूप हो। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को कई दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों और पगडंडियों का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और समय पर फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने छतरपुर प्रखंड कार्यालय, नवाबाजार प्रखंड सभागार में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप तथा पड़वा प्रखंड के पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीबी नियंत्रण में सुधार के दिए निर्देश

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने के उपकरण और स्टीकर बरामद







