Palamu केल्हार जंगल में महिला का अर्धजला शव बरामद, हत्या की आशंका
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पंचायत के केल्हार जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Palamu जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पंचायत के केल्हार जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी लालजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कर रही है तथा महिला की पहचान से जुड़े सुराग तलाश रही है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और मामले के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Oak Elegance विवाद: निवासियों और बिल्डर के बीच मेंटेनेंस व सुविधाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

खतरे के साये में पढ़ाई: हिसरा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने उपायुक्त से लगाई गुहार







