NAXATRA NEWS
JHARKHAND : बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ SIT जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और ईडी से जवाब मांगा है. बता दें कि ढुल्लू पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है. जिसको लेकर सरकार और ईडी से सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है.
वहीं इस पर बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा है. यहां कई माफिया है जो आज अरबपति बन गए हैं लेकिन उस पर कोई नहीं बोलता है. एक गरीब का बेटा सांसद बन गया तो किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. साथ ही कहा कि झारखंड हाई कोर्ट से यह तीन बार खारिज हो चुका है.









