Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: शारदीय नवरात्र के षष्ठी पूजा के मौके पर शनिवार (27 सितंबर 2025) को गिरिडीह के नामचीन उद्योगपति सह सलूजा गोल्ड समूह के चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान उनके साथ पत्नी मनमीत कौर सलूजा, बहु गुरप्रीत कौर सलूजा और रश्मि सलूजा भी मौजूद रही.
अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉक्टर सलूजा ने बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाते हुए उन्हें नए वस्त्र और मिठाई के डिब्बे और साथ में दवा का किट उपलब्ध कराया. मौके पर उन्होंने करीब 50 से अधिक बुजर्गों के बीच सामानों का वितरण किया.
वहीं मौके पर डॉक्टर सलूजा ने कहा कि दुर्गा पूजा के खास मौके पर बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाया जाए. जिससे उनमें अकेलापन का अहसास नहीं हो. पूरे सलूजा गोल्ड ग्रुप ने ये निर्णय लिया की बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया जाए. इस दौरान सलूजा गोल्ड ग्रुप के जीएम उपेंद्र सिन्हा समेत कई कर्मी भी उपस्थित रहें.








