झारखंड में पांव पसारने के लिए RJD तैयार, तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव रांची की जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए. उन्होंने केरल चुनाव में गठबंधन समेत कई मुद्दों पर बातचीत की.

Jharkhand (Ranchi): RJD के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंचे. पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा रहा. कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर थी और तैयारी भी जोरदार की गई थी. रांची के कार्निवल बैंक्विट हॉल में उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता भारी संख्या में रांची पहुंचे और सभी ने उनका स्वागत किया है. तेजस्वी यादव ने भी झारखंड में संगठन की मजबूती के लिए लोगों में जोश भरा.
"RJD सिर्फ राज्य ही नहीं, केंद्र में भी होगी मजबूत"
हाल ही में तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिसके बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. अपने पहले दौरे में उन्होंने बताया कि पहली बार लालू यादव के द्वारा मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इसका निर्वहन हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर करना है. विपक्ष चाहे कितना भी जोर लगा ले, राज्य ही नहीं बल्कि केंद्र में भी हम लोग मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम करेंगे. हजारों की संख्या में पहुंचे सभी जिला के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को पूरे जोर-शोर के साथ झारखंड प्रदेश में सम्मान दिया.
केरल मे जीत का दावा
तेजस्वी यादव केरल में चुनावी दौरे से सीधा रांची पहुंचे. जब उनसे केरल चुनाव पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि केरल में तीन सीटों पर आरजेडी ने एलडीएफ के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने विश्वास जताया है कि बिहार और झारखंड के बाद केरल में भी आरजेडी का झंडा लहराएगा.
"झारखंड में मजबूती से करेंगे काम"
रांची आने के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि आरजेडी और मजबूती से झारखंड में भी काम करेगी. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं में जोश भरा, और दिशा निर्देश दिया कि कैसे झारखंड में RJD मजबूत हो. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर जिस जिम्मेवारी को उन्हें सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे अच्छे से करने का प्रयास कर रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






