Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा जिले के नामकुम थाना क्षेत्र का है जहां रिंग में एक तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा. जिसके बाद टैंकर से भारी मात्रा में पेट्रोल बहने लगा.
इधर, स्थानीय लोगों को जैसे ही खबर मिली कि पुल से नीचे पेट्रोल टैंकर गिरा है और उससे भारी मात्रा में पेट्रोल बह रहा है तो लोग डब्बा और बाल्टी लेकर दौड़े-दौड़े आए और मौका पाते ही सभी पेट्रोल भर-भरकर वहां से भागने लगे. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की कोई क्षति नहीं पहुंची है, वहीं इस मामले की जानकार के बाद मौके पर नामकुम थाना पुलिस पहुंची है.








