रांची DC की अपील- PANIC न हो... केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही भरवाएं पेट्रोल-डीजल
रांची में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ अचानक पेट्रोल पंपों में उमड़ पड़ी है लंबी लाइन में खड़े होकर लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं

Ranchi News: राजधानी रांची में लोग परेशान होकर इधर से उधर कई पेट्रोल पंपों का चक्कर लगा रहे हैं. पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ अचानक पेट्रोल पंपों में उमड़ पड़ी है लंबी लाइन में खड़े होकर लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं और इंतजार खत्म होते ही पहले से अधिक मात्रा में अपने गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं जिससे पेट्रोल पंपों में दबाव आ गया है लोगों की अचानक भीड़ के कारण रांची के कई पेट्रोल पंपों में तेल खत्म भी हो चुके हैं और वो पंप बंद हो गए हैं जबकि कई पेट्रोल पंप को अस्थायी रुप से बंद करना पड़ रहा है.
इस बीच रांची जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे PANIC न हों और अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही अपने वाहन पर ईंधन भरवाएं. बता दें, गुरुवार (14 मई) को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और स्थिति को लेकर तेल कंपनी आईओसीएल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें डीसी ने राजधानी में तेल की वर्तमान स्थिति, आपूर्ति श्रृंखला और उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग पर विस्तृत समीक्षा की.
मौके पर बैठक में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान रूप से जो पेट्रोल डीजल की कमी स्थिति उत्पन्न हुई है, वह उपभोक्ताओं द्वारा अपनी सामान्य आवश्यकता से PANIC होकर अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने के कारण हैं. लोग अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा ईंधन स्टोर कर रहे हैं, जिससे पंपों पर अस्थायी दबाव बढ़ा है. प्रतिनिधियों ने कहा कि वे आपूर्ति पर निगरानी रखे हुए हैं इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखने और किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल सूचना देने का भी आश्वासन दिया.
बैठक में रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी रजत कुमार, रांची विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, आईओसीएल, एचपीसीएल व बीपीसीएल के प्रतिनिधि और सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
स्थिति पर जिला प्रशासन की सतर्क नजर
बता दें, रांची में तेल उपलब्धता को लेकर उत्पन्न स्थिति पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है प्रशासन की तरफ से आमजनों से अपील की गई है कि वे केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन भरवाएं. जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों के अधिकारियों को जिले में सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. मौके पार डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर रखे हुए है और आम जनता से अपील है कि वे PANIC न हो कर केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन भरवाएं. जिला प्रशासन का सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे सामान्य मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल भरवाए. अनावश्यक स्टॉकिंग से अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









