खबर का असर : कृष्णा टोला की जर्जर सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
गोड्डा जिले में नक्षत्र न्यूज की खबर का असर हुआ है. दरअसल, सुंडमारा पंचायत स्थित कृष्णा टोला में नक्षत्र न्यूज ने जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिली है.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): गोड्डा जिले के सुंडमारा पंचायत अंतर्गत कृष्णा टोला में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिली है. बीते दिनों नक्षत्र न्यूज़ ने गांव की बदहाल सड़क, गड्ढों में भरे पानी और ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से दिखाया था.

खबर प्रसारित होते ही पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया. विधायक के निर्देश पर जिला परिषद प्रतिनिधि विकास सिंह के नेतृत्व में सड़क मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी.

इधर ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर यह भी है कि घाट बांका से देवदांड तक बनने वाली नई सड़क का PWD टेंडर भी पूरा हो चुका है. जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और स्थायी आवागमन सुविधा मिल सकेगी.
ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आ रही है. स्थानीय लोगों ने मीडिया की पहल और जनप्रतिनिधियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में कई पेट्रोल पंप बंद ! जो खुले हैं वहां गाड़ियों की लगी लंबी लाइन, जानें राजधानी की नई कीमत

झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली INDIA A टीम में जगह







