रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन
रक्षाबंधन पर जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा से राखी बंधवाई और उन्हें छोटी बहन बताया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जोर दिया।

Jamtara: रक्षाबंधन के मौके पर जामताड़ा में भाई-बहन के रिश्ते का खास रंग देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा ने उन्हें राखी बांधी। मंत्री ने दीपिका बेसरा को अपनी छोटी बहन बताया।
राखी बंधवाने के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि यह रक्षा, सुरक्षा और सम्मान के रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहन की रक्षा और उसके सम्मान की जिम्मेदारी भाई की होती है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं और बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार और मौके मिलना जरूरी है।
इरफान अंसारी ने कहा कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रक्षाबंधन जैसे पर्व हमें रिश्तों की अहमियत के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी के इलाज का क्लेम अटकाना पड़ा भारी!, उपभोक्ता आयोग ने SBI जनरल इंश्योरेंस पर लगाया 1.32 लाख का जुर्माना

चोरी के पैसों से पी शराब और खेला जुआ!, गोड्डा में हुई चोरी का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार







