MP: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 4 दरिंदों को पुलिस ने दबोचा, शहर में निकाला जुलूस
एमपी के पन्ना में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. चारों दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शहर भ्रमण कराया जिससे अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सकें.

Panna / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सकें.
इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों द्वारा किशोरी के दोस्त पर दबाव बनाया गया कि वह युवती को उनके हवाले कर दें, युवक ने गिड़गिड़ाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की और अपने पास रखे नकदी, मोबाइल फोन और चांदी की चेन तक उन्हें सौंप दी, लेकिन इसके बावजूद दरिंदों का दिल नहीं पसीजा. और उन दरिंदों ने उन्हें जबरन बंधक बनाया और जंगल में सुनसान इलाके में लिया.
इसके बाद दरिंदों ने वहां किशोरी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की और उन्हें अलग बैठा दिया. इस दौरान नाबालिग छोड़ देने की बात कहते हुए गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपियों ने नाबालिग की एक न सुनी. वह रोती-बिलखती रही, लेकिन तीनों हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब विरोध किया तो पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. 
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ने अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों आरोपियो श्रीपाल (22 वर्ष) पिता रामसनेही पाल, राहुल (27 वर्ष) पिता शारदा जसवाल, शनि पाल (23 वर्ष) पिता- संतोष पाल उर्फ गुड्डा पाल और हेतराम उर्फ हित्तू पटेल (50 वर्ष) पिता- भूरई पटेल गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी आरोपी को रेस्ट हाउस के पास ग्राम बड़ागांव थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना को बड़ागांव से धर दबोचा. जहां चारों छिपकर बैठे हुए थे.
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटना स्थल की तसदीक और कानूनी प्रक्रिया के तहत नगर में घुमाया गया. और सन्देश दिया गया कि अपराधों का पन्ना पुलिस में कोई जगह नहीं है और कानून के हाथ लम्बे होते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jabalpur Cruise Incident: हादसे के सर्वाइवर ने बताई खौफनाक दास्तान, यात्रियों को छोड़ भागे कर्मचारी, आधे घंटे तक लड़ी मौत से जंग

Jabalpur Cruise Incident: राज्य पर्यटन विभाग ने लगाया क्रूज संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार करेगी दोषियों पर सख्त कार्रवाई







