G-7 समिट के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे की शुरुआत
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी G-7 समिट में हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान कई देशों के नेताओं से मुलाकात और व्यापार, तकनीक, वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने यूरोप वाले दौरे के लिए रवाना हो गए ,और इस दौरान उनका कार्यक्रम फ्रांस और स्लोवाकिया में कई अहम meetings और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से जुड़ा है। इस यात्रा में सबसे बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री G-7 समिट में भी शामिल होंगे, जहां दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता आपस में बड़े global मुद्दों पर बातचीत करेंगे |
इस दौरे की शुरुआत फ्रांस से होगी ,जहां उनकी मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ तय है। कहा जा रहा है कि दोनों देश रक्षा ,तकनीक और निवेश, नवाचार तथा रणनीतिक partnership को और मजबूत करने पर बात कर सकते हैं। भारत और फ्रांस पिछले कई वर्षों से कई क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं और इस यात्रा को उसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
फ्रांस में होने वाली G-7 समिट के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खास तरह का आमंत्रण मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लगातार सातवीं बार होगा जब पीएम मोदी G-7 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । समिट में आर्थिक संबंध, सप्लाई चेन, artificial intelligence (AI), विकास और वैश्विक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान भारत ग्लोबल साउथ से जुड़ी प्राथमिकताओं को भी ज़्यादा स्पष्ट रूप से सामने रख सकता है ,और अपनी बात को प्रभावी तरीके से रख पाएगा |
इसके बाद प्रधानमंत्री स्लोवाकिया पहुंचेंगे ,जहां वे द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर बात करेंगे। इस दौरे को भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार ,निवेश, रक्षा सहयोग और नई तकनीकों में नए रास्ते खोलने वाला कदम माना जा रहा है । कुछ जानकारों के अनुसार ये यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक स्तर की अहम यात्रा के रूप में देखी जा रही है
इस पूरे दौर में प्रधानमंत्री कई वैश्विक नेताओं से अलग अलग तरह की बैठकें कर सकते हैं ,और ऐसी संभावना है कि इन मुलाकातों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, क्षेत्रीय तालमेल और वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत हो।
फिलहाल इस दौरे पर भारत और दुनिया की नजर बनी हुई है, क्योंकि इससे आने वाले समय में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई दिशा मिल सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









