बिहार के नए सीएम देवघर दौरे पर, बाबा धाम में टेका मत्था, की विधिवत पूजा-अर्चना
बिहार के बीजेपी से पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के पश्चात सम्राट चौधरी ने झारखंड के बाबा धाम तीर्थ में पूजा-अर्चना की. मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की खुशहाली की कामना हेतु मत्था टेका है.

Jharkhand (Deoghar): रविवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे.मंदिर में पहुंचने के बाद उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बैजनाथ धाम के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना कर अपने और पूरे राज्य के बेहतर भविष्य की कामना की.
मंदिर पहुंचने से पहले बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दी गई थी. आम लोगों को पूजा करने से थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था.
मंदिर पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देवघर के एसडीएम रवि कुमार ने की.मंदिर में एसडीएम रवि कुमार ने उन्हें सॉल भेंट किया और उनका सम्मान करते हुए मंदिर में उनका स्वागत किया.
वीआईपी गेट से मुख्यमंत्री गर्भ गृह पहुंचे और जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा की तब तक आम लोगों को गर्भ गृह में जाने से रोक दिया गया था.
मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार किस समृद्धि और विकास के लिए बाबा सचिवाद मांगा है.बाबा के आशीर्वाद और हमारे प्रयास से बिहार की विकास और भी ज्यादा रफ्तार पकड़ेगी.
बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वासुकीनाथ धाम पूजा करने पहुंचे. जानकारी के अनुसार बाबा वासुकीनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद वापस देवघर आयेंगे. देवघर के सर्किट हाउस में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद देर शाम को फिर बिहार के पटना लिए रवाना होंगे.
रिपोर्ट: पंकज पांडे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष

मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर से चढ़ा सियासी पारा, BJP सांसद के 'Missing' पोस्टर वायरल







