संकरी गलियों में भी अब आग की खैर नहीं!, CM सोरेन ने 58 हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाई हरी झंडी
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 58 अत्याधुनिक मिस्ट टेक्नोलॉजी युक्त मिनी वाटर टेंडर अग्निशमन वाहनों को झारखंड की जनता को समर्पित किया।

Ranchi: झारखंड में आगजनी और आपदा प्रबंधन की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था अब पहले से कहीं अधिक आधुनिक, तेज और असरदार हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (होमगार्ड) में आयोजित एक विशेष समारोह में 58 अत्याधुनिक 'मिनी वाटर टेंडर' (Mist Technology युक्त) अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य की जनता को समर्पित किया।
कम पानी में बुझेगी आग, संकरी गलियों में भी पहुंचेगी मदद
नए शामिल किए गए इन 58 फायर टेंडर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 'मिस्ट टेक्नोलॉजी' है। इस तकनीक के जरिए कम पानी का इस्तेमाल कर आग पर बहुत तेजी से काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा, आकार में 'मिनी' होने की वजह से ये वाहन घनी आबादी वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी बिना किसी रुकावट के आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे राहत और बचाव कार्य में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी।
CM सोरेन बोले- 'राज्य की फायर सेफ्टी अब तकनीक आधारित'
वाहनों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन आगजनी और अन्य आपदाओं के समय त्वरित और प्रभावी राहत पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन हाईटेक वाहनों के जुड़ने से झारखंड की फायर सेफ्टी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत, सक्षम और आधुनिक बन गई है।
तकनीक के मोर्चे पर लगातार मजबूत हो रहा अग्निशमन विभाग
इस मौके पर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक (DG) एम.एस. भाटिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि डीजी एम.एस. भाटिया के नेतृत्व में गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन विभाग को लगातार तकनीकी रूप से सशक्त किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों और इन हाईटेक वाहनों की उपलब्धता से विभाग की किसी भी आपात स्थिति या आपदा से निपटने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







