Giridih निकाय चुनाव: "भाजपा नेता की पत्नी नहीं, लड़ रही है वार्ड 15 की उम्मीदवार.. सोच, प्रयास बेहतर भविष्य का", पूजा कुमारी से खास बातचीत
2026 के निकाय चुनाव में राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है. इसी कड़ी में गिरिडीह वार्ड 15 की एक उम्मीदवार पूजा कुमारी ने चुनाव को लेकर अपने विचार नक्षत्र न्यूज से साझा किए.

Jharkhand (Ranchi): निकाय चुनाव को लेकर महापौर से लेकर वार्ड उम्मीदवारों का तूफानी जन संपर्क अभियान जोरों पर है. इसी क्रम में नक्षत्र न्यूज के पत्रकार ने गिरिडीह के वार्ड 15 की एक उम्मीदवार पूजा कुमारी से बातचीत की. चुनाव में खड़े कई उम्मीदवारों में से ही एक नाम है पूजा कुमारी का.
जेठानी हैं वर्तमान पार्षद, पति भाजपा नेता
पूजा कुमारी भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी की पत्नी और वर्तमान वार्ड पार्षद रूबी देवी की देवरानी हैं. इस बार के चुनाव में रूबी देवी चुनाव नहीं लड़ रहीं, लिहाजा पूजा कुमारी ने चुनावी कमान संभालने का फैसला लिया है. पूजा कुमारी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह नहीं चुनावी मैदान में उनके विचार हैं. ऐसे विचार जो सदैव जनता की भलाई सोचा करते हैं.
किया जाएगा वार्ड की हर समस्याओं का समाधान
भविष्य की अपनी योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के वंचित लाभुकों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके इसपर केंद्रित काम करेंगी. साथ ही मोहल्ले में पेयजल की समस्या को दूर करने पर भी उनका पुरजोर प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा कि वार्ड के हर अधूरे कार्यों को दूर करने को लेकर कार्य किया जाएगा. बता दें कि उम्मीदवार पूजा कुमारी जन संपर्क अभियान चला रही हैं, जिसमें अन्य कई महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

गिरिडीह में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत







