Mukesh Sahni : VIP प्रमुख लखनऊ में हाउस अरेस्ट, योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप
मुकेश सहनी इसे योगी सरकार की तानाशाही को नाम दे रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें इसका कारण भी नहीं बताया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि ये इलाके भारत का हिस्सा हैं या नहीं अगर है तो फिर ऐसी तानाशाही क्यों और अगर नहीं है तो हम अगली बार वीजा लेकर आएंगे.

Lucknow News : वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख और बिहार की वर्तमान राजनीति में एक प्रमुख नाम मुकेश सहनी को लखनऊ स्थित गोमती नगर में यूपी पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. मुकेश सहनी को यूपी के दो जिलों शाहजहांपुर और सहारनपुर में कार्यक्रमों में शामिल होने जाना था. मुकेश सहनी इसे योगी सरकार की तानाशाही को नाम दे रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें इसका कारण भी नहीं बताया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि ये इलाके भारत का हिस्सा हैं या नहीं अगर है तो फिर ऐसी तानाशाही क्यों और अगर नहीं है तो हम अगली बार वीजा लेकर आएंगे. सरकार इस अघोषित एमर्जेंसी का कारण बताए. बताया कि प्रशासन के अनुसार उनके उक्त स्थान में जाने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है. इस पर उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम क्या आतंकवादी हैं?
उन्होंने कहा कि हमारी एक मांग है कि निषाद जाति के लिए आरक्षण लागू किया जाए. इस एक मांग की पूर्ति न करने वाली सरकार हमसे डरकर हमारे कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जब पीएम के लिए विशाल कार्यक्रमों का आयोजन करा सकती है तो उनके छोटे कार्यक्रमों पर क्यों बंदिश क्यों?
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है और सरकार असहमति की आवाजों से भयभीत है. मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार अब लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रही है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है. यदि किसी जनप्रतिनिधि को अपने कार्यक्रम में जाने से रोका जाता है तो यह स्पष्ट करता है कि सरकार चर्चा और संवाद से भाग रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है और सरकार असहमति की आवाजों से भयभीत है. मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार अब लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रही है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है. यदि किसी जनप्रतिनिधि को अपने कार्यक्रम में जाने से रोका जाता है तो यह स्पष्ट करता है कि सरकार चर्चा और संवाद से भाग रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिलीभीत को आज मिलेगी विकास की नई सौगात, CM योगी करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत

Lucknow: 71 सीवर मैनहोल होंगे सुरक्षित, बिजली के केबल हटाने के CM योगी ने दिए निर्देश







