गिरिडीह : दीपावली बीतने के उपरांत महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं. लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने.
बता दें कि छठ घाटों की सफाई हेतु लाखों रुपयों के फंड आवंटित किया गया था. इसमें दुर्गा पूजा के दौरान की जाने वाली साफ-सफाई व सज्जा आदि की व्यवस्था भी सम्मिलित है.
घाटों का जायजा लेने के दौरान मंत्री सोनू द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. कहा कि सफाई अभियान में तेजी लायी जाए, जिससे उपयुक्त समयानुसार तैयारियां पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परहेशानियों का सामना न करना पड़े.
(रिपोर्ट : मनोज कुमार पिंटू)









