"मैं और इटली किसी से भीख नहीं मांगते", मेलोनी का कड़े शब्दों में ट्रंप को करारा जवाब, क्या है मामला !
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपत्तिजनक बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रंप के बयान की आलोचना करते हुए उसे मनगढ़ंत बताया है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि मेलोनी ने G7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनसे "गुजारिश" की थी.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की अपने देश इटली और अमेरिका में भी चर्चा जोरों पर है. फ्रांस में हुए जी7 समिट के दौरान ट्रंप के साथ हुई उनकी बातचीत को लेकर ट्रंप ने विवादित बयान दे दिए. उन्होंने इटली के एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते समय कह दिया कि मेलोनी ने खुद उनसे फोटो खिंचाने के लिए रिक्वेस्ट किया था. ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी और उनकी पूरी सरकार नाराज है. मेलोनी ने कड़े शब्दों में ट्रंप को लेकर खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि
मैं और इटली किसी से मिन्नतें नहीं करते.
उन्होंने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि ट्रंप अमेरिका के सहयोगी देशों की तुलना में दुश्मनों की ओर अधिक झुकाव रखते हैं. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी इस नाराजगी को एक कदम आगे बढ़ाया है. उन्होंने अपनी अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका की यात्रा को भी रद्द कर दिया है.
ट्रंप ने जानबूझकर मेलोनी पर साधा निशाना
फ्रांस में हुए कार्यक्रम के वीडियो में मेलोनी और ट्रंप एक छोटे सोफे पर अगल-बगल बैठकर गहरी बातचीत करते दिखे थे. अब ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने बस उनसे बातचीत करके उनकी इच्छा पूरी की थी. La7 टीवी चैनल के एक छोटे से इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की ज़रूरत नहीं थी." ट्रंप ने खुद पत्रकार से इटली की प्रधानमंत्री के बारे में पूछा था.
ट्रंप ने क्या कहा था?
La7 के अनुवाद के अनुसार, ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की. वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया. चैनल ने ओरिजिनल ऑडियो जारी नहीं किया, सिर्फ डब किया हुआ वर्शन जारी किया.
मेलोनी ने जवाब में क्या कहा?
मेलोनी ने जवाब दिया: "डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे नहीं पता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है." उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते; बल्कि उनके नेताओं के साथ वे कहीं ज्यादा नरमी से पेश आते हैं." उन्होंने आगे कहा: "उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए: न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं."
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









