लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक और लोडेड देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार
लेस्लीगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और लोडेड देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Medininagar Palamu लेस्लीगंज: पलामू जिले की लेस्लीगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और लोडेड देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 5 अगस्त 2026 की शाम गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में कुछ युवक नशापान कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार भुईयाँ (पिता- रमेश कुमार राम) और प्रिंस कुमार (पिता- नरेन्द्र राम), दोनों निवासी साहद, को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बाइक को कुलदीप भुईयाँ और जितेन्द्र भुईयाँ, दोनों निवासी अखौरी पतरा, थाना लेस्लीगंज, द्वारा डालटनगंज से चोरी किया गया था और बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें हथियार के साथ उनकी तस्वीरें मिलीं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर में छापेमारी की गई, जहां से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद सामान एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक लोडेड देशी कट्टा,दो मोबाइल फोन
छापेमारी दल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय
सहायक अवर निरीक्षक हरेन्द्र पासवान
लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लाठीचार्ज भी नहीं तोड़ सका हौसला! JPSC-JSSC छात्रों का 10वें दिन भी आमरण अनशन जारी

चतरा में नक्सलियों के मददगार पर पुलिस का शिकंजा, मनोहर गंझू का करीबी कुलदीप गिरफ्तार







