सोननगर–बरवाडीह रेलखंड पर बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, कई वैगन पलटे
पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर–बरवाडीह रेलखंड पर गुरुवार को राजहरा रेलवे स्टेशन के निकट एक बड़ा रेल हादसा हो गया. कोयला लदी एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई, जिससे उसके कई वैगन पलट गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

Palamu, Jharkhand: पलामू के राजहरा स्टेशन में एक बड़ा सामने आया है. अनियंत्रित होकर मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां पटरी से उतर गई. इस भीषण रेल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है. गनीमत यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बोगियां मालगाड़ी की थी, इसलिए इस हादसे में किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई.
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी टोरी स्टेशन से कोयला लोड कर मुगलसराय की ओर जा रही थी, तभी राजहरा स्टेशन के समीप यह दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. राहत एवं बचाव दल, तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक की जांच व मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.
हालांकि राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. ट्रैक बहाली और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







