LPG crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है. इधर, भारत में एलपीजी संकट बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है. देश में अलग-अलग जगहों पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में हाहाकार मची है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुक जाने से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंच रहा है इसके साथ ही साथ ही लोगों में घरेलू सिलेंडर के लिए भी मारा-मारी देखने को मिल रही है. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है, इतना ही नहीं गैंस बुकिंग करने के बावजूद भी कहीं-कहीं लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रही है. 
देश में बढ़ती एलपीजी सिलेंडर और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. इस बीच मौके का फायदा उठाने के लिए अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है कि गैस एजेंसी के नाम पर सिलेंडर बुकिंग को लेकर आपके पास कोई मैसेज या कॉल आए तो सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि आप साइबर ठगी के झांसे में आ सकते हैं. दरअसल, आपको बता दें, देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से एपीजी सिलेंडर की किल्लत से घबराकर लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करवाने में लगे हुए है या जल्दी सिलेंडर डिलीवरी के चक्कर में लोग ऑनलाइन बुकिंग कर रहे है. ऐसे में लोगों को फंसाने के लिए साइबर ठगों द्वारा नए तरकीब अपनाए जाने की आशंका है.
पुलिस ने लोंगो को सतर्क रहने को कहा
बता दें, देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट साझा करके सतर्क रहने को कहा है, पुलिस ने एक्स पर लिखा है ''LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है इस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.''
मौके का फायदा उठाने के लिए सक्रिय हुए साइबर ठग
दिल्ली पुलिस के अनुसार, साइबर ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और वे कहेंगे कि मिडिल ईस्ट जंग या सप्लाई चेन की समस्याओं के कारण गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए आप अपने सिलेंडर की बुकिंग जल्दी कर लें. ठग द्वारा व्हाट्सएफ मैसेज या लिंक भी भेजने का काम करते है जिसमें लिखा होता है- सिलेंडर जल्दी बुक करें वरना स्टॉक खत्म हो जाएगा, या शीघ्र सिलेंडर डिलीवरी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें या फिर एडवांस पेमेंट कर आप जल्द सिलेंडर बुक करें.
और लिंक पर क्लिक करते ही एक फर्जी वेबसाइट खुल जाएगी जिसमें बैंक डिटेल्स के साथ कार्ड नंबर, UPI नंबर या OTP से पेमेंट मांगा जाता है, लेकिन पैसे पेमेंट करने के बाद सिलेंडर नहीं आता और ठग बैंक अकाउंट खाली करके भाग जाते है आपको बता दें, केंद्र सरकार और तेल कंपनियों द्वारा (भारत गैस, HP गैस और इंडेन गैस) लगातार कही जा रही है कि घरेलू सिलेंडर में कोई बड़ी कमी नहीं है और डिलीवरी भी 2 से 3 दिनों में हो रही है.
दिल्ली पुलिस की ओर से सलाल दी गई है कि सिलेंडर की बुकिंग हमेशा आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या IVRS नंबर (जैसे इंडेन के लिए 7718955555) से बुक करें. किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें. अगर साइबर ठगी से संबंधित कोई मामला सामने आए तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें.






