किराना दुकान में चल रहा था गांजे का कारोबार! 490 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
पलामू के तिरौंधा गांव में पुलिस ने किराना दुकान पर छापेमारी कर 490 ग्राम गांजा बरामद किया। दुकान संचालक अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Palamu: पलामू जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरहसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तिरौंधा गांव में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 490 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक 19 वर्षीय अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली थी कि तिरौंधा गांव में अंकित कुमार सिंह अपनी किराना दुकान में गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद SP कपिल चौधरी के निर्देश पर लेस्लीगंज SDPO प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई।
दुकान की तलाशी में मिला गांजा
SDPO के अनुसार, तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ अंकित की दुकान पर पहुंचे और तलाशी ली। इस दौरान दुकान में काले रंग की पॉलीथिन के अंदर रखा 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त करने के साथ दुकान संचालक अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रात के 3 बजे धमाका और फट गई सड़क!, गिरिडीह में 'भूकंप' समझ भागे लोग, सुबह देखा तो उड़े होश

चतरा में तड़के 3 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोयलांचल, राहुल दुबे गिरोह का अपराधी गोली लगने से घायल, हजारीबाग...







