झारखंड में सताने लगी ठिठुरन, 6 डिग्री पहुंचा तापमान, कई जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी
जिससे रांची समेत राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है. अब लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.

RANCHI: झारखंड में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है. राजधानी रांची में लगातार तापमान में गिरावट हो रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, जिससे रांची समेत राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है. अब लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.
वर्तमान में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. गुमला और रांची का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, इसके बाद शीतलहर का लोगों को सामना करना पड़ सकता है.
मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया गया है.









