Ghatshila By-Election 2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस ने कमर कस ली है. चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आगामी 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को चुनाव अभियान समिति की बैठक बुलाई है. यह बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बुलाई गई है.
बता दें, उपचुनाव को लेकर घाटशिला में आयोजित कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीम बालमुचू सहित कोल्हान कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे. जिसमें घाटशिला चुनाव से संबंधित रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी.









