JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, लातेहार में BJP ने टायर जलाकर किया चक्का जाम
लातेहार में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने झारखंड बंद के दौरान प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर थाना चौक पर सड़क जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Latehar: राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर सोमवार शाम हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश BJP ने झारखंड बंद का आह्वान किया। बंद के समर्थन में मंगलवार को लातेहार में भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और शहर में सड़क जाम कर दिया।
सड़क पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
थाना चौक पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान
भाजपा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम करने से शहर के थाना चौक पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर छात्र और युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनकी मांगों का समाधान निकालना चाहिए।
पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, BJP जिलाध्यक्ष बंशी यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लाठीचार्ज भी नहीं तोड़ सका हौसला! JPSC-JSSC छात्रों का 10वें दिन भी आमरण अनशन जारी

चतरा में नक्सलियों के मददगार पर पुलिस का शिकंजा, मनोहर गंझू का करीबी कुलदीप गिरफ्तार







