Jabalpur Cruise Incident: राज्य पर्यटन विभाग ने लगाया क्रूज संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार करेगी दोषियों पर सख्त कार्रवाई
जबलपुर में गुरुवार को हुए भीषण क्रूज हादसे में मृतक के परिजनों को सरकार ने चार-चार लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है. साथ ही संपूर्ण जांच के भी निर्देश दिए हैं. जिसके बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.

Jabalpur Cruise Incident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए दिल दहला देने वाले क्रूज हादसे में 9 लोगों के मरने की सरकार ने अब तक पुष्टि की है. साथ ही बताया जा रहा है कि और चार-पांच लोगों के मृत शरीर मिलने की आशंका है. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बरगी डैम का जायजा लिया और स्थिति को समझा.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. उपमुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया. साथ ही हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई.
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हादसे के बाद राज्य पर्यटन विभाग ने क्रूज और बोट के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. कहा कि हादसे की संपूर्ण जांच की जाएगी और इस भयानक दुर्घटना में लाहरवाह और जिम्मेवार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शादी का वादा निभाया नहीं, तो प्रेमिका पहुंच गई शादी तुड़वाने, वरमाला के मंच पर दूल्हा बेहोश

MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या







