Jabalpur Crise Incident: हादसे के सर्वाइवर ने बताई खौफनाक दास्तान, यात्रियों को छोड़ भागे कर्मचारी, आधे घंटे तक लड़ी मौत से जंग
रोशन आनंद अपने बेटे का जन्मदिन मनाने गए हुए थे. वे बताते हैं कि बोट में लाइफ जैकेट तक यात्रियों को नहीं दी गई थी. वहीं जब क्रूज शिप डूबने को होने लगी तो कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद करने की बजाए अपनी जान बचाना ज्यादा जरूरी समझा.

Jabalpur Crise Incident: जबलपुर निवासी रोशन आनंद के बेटे का गुरुवार को पहला जन्मदिन था. वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बरगी डैम पहुंचे. MPT के मैकल रिजॉर्ट से चलने वाले क्रूज की टिकट लेकर वह राइड पर गए. लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि यह राइड वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे.
रोशन ने बताया कि शाम लगभग 6:00 बजे यह राइड शुरू हुई. क्रूज ज्यादा दूर पहुंचा भी नहीं था और तेज हवाएं चलने लगी जिसके बाद क्रूज डांवाडोल होने लगा. थोड़ी देर में ऐसी स्थिति बन गई कि यात्रियों को क्रूज के अंदर रखी डस्टबिन से बाहर पानी फेकना पड़ा. इस दौरान क्रूज में मौजूद कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता करने की बजाय अपनी जान बचाना ज्यादा उचित समझा और यात्रियों को उनके हाल पर छोड़कर वहां से कूद कर भाग निकले.
रोशन ने आगे बताया कि वहां मौजूद किसी भी पर्यटक को लाइफ सेविंग जैकेट नहीं दिया गया था. जब क्रूज लगभग पलटने की कगार पर था. तब नीचे की डेक में सवार यात्री किसी तरह ऊपर डेक पर पहुंचे. ऊपर के केबिन का कांच तोड़कर उन्होंने लाइफ जैकेट निकाली. यह लाइफ जैकेट पन्नियों में पैक थी. इसका मतलब है कि इन्हें आज तक इस्तेमाल नहीं किया गया था. इस आधे घंटे तक चली जद्दोजहद के दौरान पानी में ही मौजूद दूसरे क्रूज ने यात्रियों को बचाने की कोशिश नहीं की.
रोशन ने बताया कि यदि वह स्थिति को खुद हाथ में लेकर अपनी जान बचाने की कोशिश ना करते तो उनके परिवार सहित अन्य लोगों की जान भी नहीं बच पाती. इस दर्दनाक मंजर को याद करते हुए रोशन ने बताया कि वह इस राइड तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे.
इस पूरे हादसे का जिम्मेदार उन्होंने प्रशासन और मध्य प्रदेश टूरिज्म को बताया. प्रशासन की ओर से 29 लोगों के सवार होने के दावे को भी उन्होंने झूठा ठहराया. मौके के वीडियो जो उन्होंने मीडिया से साझा किए, उसके अनुसार निचले डेक में ही लगभग 22 से 25 लोग सवार थे और इतने ही लोगों का ऊपर के डेक में होने का दावा किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: स्टॉफ कमी से महिला की रास्ते में डिलीवरी ! परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

शादी का वादा निभाया नहीं, तो प्रेमिका पहुंच गई शादी तुड़वाने, वरमाला के मंच पर दूल्हा बेहोश







