पेयजल योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीसी
पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

Medininagar Palamu पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की पेयजलापूर्ति, जल गुणवत्ता, पाइपलाइन विस्तार, खराब जल स्रोतों की मरम्मत तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सिविल कार्यों की समीक्षा करते हुए एमवीएस योजनाओं से जुड़े संवेदकों को इंटक वेल से लेकर ईएसआर तक के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर एनएस इंफ्रा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही स्वच्छता गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत

गिरिडीह उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गदरमा और जोभी गांव में तोड़ी गईं महुआ शराब की भट्ठियां







