4 लेन पर तड़पते रहे दारोगा और पत्नी, रास्ते में मौत बनकर आई स्कॉर्पियो
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार बिहार पुलिस के SI और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई, जबकि SI हरेराम शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।


बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सबनीमा गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपति सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिली। खून से लथपथ घायल दंपति लगभग आधे घंटे तक फोरलेन के किनारे तड़पते रहे और वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी भी राहगीर ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल नही पहुंचाया और वह मदद की गुहार लगाते रहे।
अशोक धाम से लौट रहे थे दंपति
मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव निवासी और बिहार पुलिस में कार्यरत एसआई हरेराम शर्मा अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक कर बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर यह हादसा घटित हुआ।
गुरुवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसआई हरेराम शर्मा की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी रूबी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।
टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। SI हरेराम शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी रूबी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम PMCH में कराया है।
अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद फरार हुए स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए फोरलेन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शराब से स्मैक तक... कोशी में पुलिस का बड़ा अभियान, 1,638 लोग पहुंचे जेल

नाबालिग से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में तीन किशोर निरुद्ध, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भी आरोप







