पवन सिंह की पीठ पर बैठीं भारती सिंह, बोले- ‘दिलवा टूटेगा नहीं…’
‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमो में भारती सिंह और पवन सिंह की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। भारती की मजाकिया फरमाइश पर पवन सिंह उन्हें पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स करते नजर आए।


भोजपुरी एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस वक्त पवन सिंह और भारती सिंह की मस्ती वाली जोड़ी खूब चर्चा में है। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो आ गया है, जिसमें दोनों की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिल रही है। प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगो की हसी नहीं रुक रही. वीडियो में भारती सिंह अपने खास मजाकिया अंदाज में पवन सिंह के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। बातों-बातों में वह पवन सिंह से ऐसा कुछ कह देती हैं कि माहौल ही बदल जाता है।
भारती की फरमाइश और पवन सिंह का अंदाज
प्रोमो में भारती सिंह मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से कहती हैं कि आज कुछ ऐसा हो जाए, जिसमें वह उनकी पीठ पर बैठकर कहती आज पवार के ऊपर जेनरेटर बैठेगा. भारती की बात सुनकर पवन सिंह पहले तो थोड़ा हैरान नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल वह मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी पीठ पर बैठा लेते हैं। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर शो के सेट पर मौजूद लोग भी खूब एन्जॉय करते दिखाई देते हैं। पवन सिंह भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स लगाने लगते हैं। इसी दौरान भारती उनकी नजर भी उतारती नजर आती हैं। पवन सिंह भी अपने भोजपुरी अंदाज में कहते हैं, “आज राजा जी का दिलवा टूटेगा नहीं, फट जाएगा।”
पहले भी सुर्खियों में रहा है ‘भोजपुरी बवाल’
‘भोजपुरी बवाल’ अपने कंटेंट और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े किस्सों को लेकर लगातार चर्चा में रहा है। इससे पहले शो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। वहीं, तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी ने भी शो को सुर्खियों में ला दिया था।
अब भारती सिंह और पवन सिंह का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आने वाले एपिसोड में दोनों की यह मस्ती कितनी लंबी चलती है और कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नाबालिग से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में तीन किशोर निरुद्ध, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भी आरोप

21 साल की अंजू की मौत का रहस्य! गले के निशान देखकर परिवार ने...







