अमेरिका पर भारत का कड़ा वार, जयशंकर ने उठाई नाविकों के मौत की गूंज
भारतीय चालक दल के तीन सदस्य की मौत हो गई थी, जबकि बाकी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव की वजह से समुद्री रास्तों पर खतरा, लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

ओमान के खाड़ी इलाके में हुई एक सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो जाने के बाद भारत ने अमेरिका के सामने एक तरह से तीखी आपत्ति रखी है। नई दिल्ली ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद ये भी साफ कर दिया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुडे मुद्दों पर अब वह बेहद सख्त रुख अपनाएगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत की और उसी दौरान भारत की नाराजगी, खुले तौर पर जाहिर की। मामला ये बताया जा रहा है कि ओमान के निकट समुद्री क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई के दौरान हादसा हो गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर मौजूद भारतीय चालक दल के तीन सदस्य की मौत हो गई थी, जबकि बाकी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव की वजह से समुद्री रास्तों पर खतरा, लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
इस मामले में भारत की प्रतिक्रिया सिर्फ औपचारिक विरोध तक सीमित नहीं रही। विदेश मंत्री जयशंकर ने सीधे अमेरिकी नेतृत्व से संपर्क किया, और ये बात रखी कि व्यापारिक जहाजों पर किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने ये भी रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर काम करने वाले नागरिक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है, इस बात पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
भारत सरकार ने इस मुद्दे पर अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को विदेश मंत्रालय बुला कर आपत्ति दर्ज कराई। वहां दिए गए बयान में अधिकारियों ने कहा कि समुद्री व्यापार से जुड़े जहाजों के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल बेहद चिंताजनक है, और ऐसे कदमों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
विदेश मंत्रालय ने ये संकेत भी दिए कि आगे चलकर भारत अपने समुद्री हितों और विदेशों में काम कर रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर, और अधिक चुस्त-रणनीति अपना सकता है। इस घटना के बाद हिंद महासागर और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय निगरानी के साथ साथ कूटनीतिक गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









