विजय की TVK प्राप्त न कर पाए समर्थन, तो तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार !
थलापति 'विजय' के तमिलनाडु चुनाव में बेजोड़ जीत दर्ज करने के बावजूद अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सके हैं.

Tamilnadu Politics: सुपस्टार विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. लेकिन जीतने के बावजूद पांच दिन बीतने पर भी यह तय नहीं हो सका है कि विजय किसके समर्थन से सरकार बनाएंगे. हालांकि कांग्रेस की ओर से विजय को पूर्ण समर्थन मिलता निश्चित हो गया है. तब भी सरकार गठन के लिए टीवीके को छह विधायकों के और समर्थन की जरूरत पड़ेगी. उन्हें 119 सीट की आवश्यकता है. वहीं विजय की एक सीट वैसे भी कम होने वाली है, क्योंकि उन्हें अपने जीते गए एक सीट से इस्तीफा देना होगा.
बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से भी टीवीके को समर्थन देने के संकेत मिल गए हैं. अगर इस समीकरण में कोई फेरबदल नहीं होती तो सरकार गठन में कोई समस्या नहीं आएगी. लेकिन विजय के खुलकर कुछ न बोलने के कारण तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
कानूनी विश्लेषकों के अनुसार विजय राज्यपाल के समक्ष सबसे समर्थन मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं तो राज्यपाल को उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना होगा.
यदि विजय सरकार बनाने के लिए 118 सीट के आंकड़े तक पहुंच पाने में सफल नहीं होते तो ऐसी स्थिति में राज्यपाल को किसी दूसरी पार्टी की ओर रुख करना होगा. राज्यपाल किसी ऐसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे जो 6 माह के भीतर बहुमत साबित कर पाए.
एक और विकल्प यह भी मौजूद है कि यदि कोई भी दल या गठबंधन 10 मई, 2026 तक बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाता है और संवैधानिक संकट की स्थिति बनी रहती है, तो राज्यपाल अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








