Madhya Pradesh (Raisen): रायसेन जिले के बाड़ी में रविवार की दोपहर एनएच-45 पर दर्दनाक हादसा हो गया. बाबा जी के ढाबे के पास रोड साइड खड़े आईसर ट्रक (एमपी 07 GA 7625) में पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे आयसर ट्रक (एमपी 13 H 1786) ने जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है.
रिपोर्ट: जीतमल जैन








