लेस्लीगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

मेदिनीनगर : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, साहिल कुमार किसी काम से बाइक से लेस्लीगंज गया था। देर रात घर लौटने के दौरान कुंदरी गांव के समीप उसकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात चारपहिया वाहन से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमएमसीएच (MMCH), मेदिनीनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंजरी के बावजूद पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

डीसी ने जेएसएलपीएस की समीक्षा कर आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, PMJJBY लाभुकों को सौंपे ₹2-2 लाख के डमी चेक







