ममता की आखिरी सांसों में जिंदा उम्मीद: अमरोहा के जुहेब ने उकेरा क्रूज हादसे का मार्मिक स्केच
अमरोहा के युवा कलाकार जुहेब खान ने जबलपुर क्रूज हादसे की भावुक मां-बेटे की तस्वीर को चारकोल स्केच में उकेरकर पीड़ा, ममता और जज्बे को मार्मिक श्रद्धांजलि दी.

Amroha, UP: अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान ने हाल ही में जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की एक मार्मिक तस्वीर को कोयले से जीवंत किया है. उन्होंने एक मां-बेटे की वायरल तस्वीर को अपने चार फुट के स्केच में उतारा है, जिस पर 'मां तुझे सलाम' लिखा है.
यह चित्र जबलपुर क्रूज हादसे के दौरान सामने आई एक मां-बेटे की भावुक तस्वीर पर आधारित है. इस तस्वीर में मां अपने बेटे को सीने से लगाए आखिरी उम्मीद में नज़र आ रही थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.
जुहेब खान ने सिर्फ चारकोल और कागज़ का इस्तेमाल कर उस पल की पीड़ा, ममता और बेबसी को इतनी बारीकी से उकेरा है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं. चित्र में मां की आंखों का डर और बेटे को बचाने की जिद स्पष्ट रूप से झलकती है.
जुहेब खान ने बताया, "मैंने यह चित्र किसी शोहरत के लिए नहीं बनाया है. वह मां-बेटे की तस्वीर देखकर मैं सो नहीं पाया. मुझे लगा कि मुझे उनके जज्बे को कला के ज़रिये सलाम करना चाहिए." उन्होंने इसे उन दोनों और हादसे के सभी पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि बताया.
युवा चित्रकार जुहेब खान पिछले कई सालों से पोर्ट्रेट और रियलिस्टिक स्केच बना रहे हैं. कोयले से बनी उनकी कलाकृतियों की पहले भी कई प्रदर्शनियों में सराहना हो चुकी है. उनके इस नवीनतम कार्य ने एक बार फिर अमरोहा का नाम रोशन किया है, जिसके लिए स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों ने उनके घर पहुंचकर उनके कलाकृति की सराहना की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, UP से जहर भेजने वाला सप्लायर अरेस्ट

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







