'राम के नहीं, बाबर के भक्त हैं', अखिलेश यादव पर CM योगी का बड़ा बयान
126 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बीच सीएम योगी ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सपा विधायक मनोज पांडेय ने सभी विधायकों को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कही थी, तब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। योगी ने इसे भगवान राम के प्रति आस्था की कमी बताया और कहा कि कुछ लोगों की निष्ठा प्रभु श्रीराम के बजाय बाबर में दिखाई देती है।
शुक्रवार को अयोध्या में 378 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय समेत 126 परियोजनाओं की सौगात भी दी।
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया गया और अदालतों में भी इसके रास्ते में बाधाएं खड़ी की गईं। योगी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय रामभक्तों और कारसेवकों पर कार्रवाई हुई थी और जय श्रीराम के नारे लगाने वालों के साथ सख्ती बरती गई थी।
उन्होंने कहा कि आज वही राजनीतिक दल रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना देश की नीतियों और विकास का आधार बनी है, जिससे भारत की पहचान और वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक दांव सफल, क्रॉस वोटिंग से NDA को झटका; 7 में से 5 सीटें जीतीं

राम मंदिर विवाद के बीच अयोध्या पहुचे CM योगी, चंपत राय रहे सरकारी कार्यक्रमों से दूर







