गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व : निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, गटका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
सिख समाज के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गिरिडीह में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें पंज प्यारे शामिल हुए, वहीं गटका पार्टी ने शहर में हैरत अंगेज करतब दिखाए.

NAXATRA NEWS
GIRIDIH : सिख समाज के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गिरिडीह में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें पंज प्यारे शामिल हुए, वहीं गटका पार्टी ने शहर में हैरत अंगेज करतब दिखाए.
556वें प्रकाश पर्व को लेकर मंगलवार को गिरिडीह में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया. शहर के प्रधान गुरुद्वारा से निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के साथ कई दूसरे धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया. नगर कीर्तन के दौरान एक वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब का भव्य दरबार सजा हुआ था. वहीं सिख समाज के युवा के साथ महिलाएं और युवतियां और नन्हे बच्चे पंज प्यारे के रूप में शामिल हुए. तो गुरुनानक स्कूल से ही बच्चों की टीम भी नगर कीर्तन में शामिल हुई.
नगर कीर्तन के दौरान सिख समाज की महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए चल रही थी. गुरुद्वारा से निकले इस भव्य नगर कीर्तन में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आए गटका पार्टी द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे. नगर कीर्तन के दौरान एक से बढ़कर एक करतबों का प्रदर्शन करता गटका पार्टी को देखने लोगों की बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. वहीं शब्द कीर्तन करते हुए महिलाएं भी साथ चल रही थी.
आस्था और भक्ति के साथ निकले नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर कीर्तन से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया. इधर गटका पार्टी के खिलाड़ी भाई अमृत पाल ने कहा की उन्हें गिरिडीह में बेहद उत्साह दिखा. गिरिडीह संगत समेत पूरा गिरिडीह नगर कीर्तन को लेकर उत्साहित था. लिहाजा, वो कई अच्छे करतब लोगों को देखने को मिलेंगे. वहीं गुरुद्वारा के सेवादार भाई हरमिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि आज नगर कीर्तन का आयोजन है, तो कल गुरुद्वारा में कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.









