Keep coriander fresh: हरा धनिया भारतीय खानपान में इस्तेमाल होता है यह खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाता है. इसकी जरूरत हर डिश के लिए पड़ती है. और इसकी चटनी का तो जवाब ही नहीं...हर खाने का स्वाद इतना बढ़ा देती है कि आपको बार-बार चटनी खाने का मन होगा.
बता दें, धनिया सिर्फ खाने के लिहाज से नहीं, बल्कि इसके सेवन से आंखों की रोशनी, पाचन शक्ति बेहतर बनाने और डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है. लेकिन हरे धनिये के पत्ते काफी जल्दी नमी छोड़ने लगते हैं. सूखने और गलने लगता है. मगर आप अगर 1 हफ्ते तक इसे फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा सा मेहनत करना पड़ेगा.
धनिया को सही ढंग से साफ करके और इसके नमी को कंट्रोल करके उसकी ताजगी और भीनी-भीनी खुशबू को अगले कई दिनों तक सुरक्षित और फ्रेश रख सकते हैं. तो आइए हम आपको इसे हफ्तों तक धनिया फ्रेश रखने के फायदेमंद और आसान उपाय बताते हैं...
धनिया फ्रेश और ताजा रखने के टिप्स
-मार्केट से धनिया लाने के बाद सबसे पहले उसकी जड़ों को काटकर अलग करें. पहले से सूखी, पीली और गली हुई पत्तियों को अलग कर दें. क्योंकि एक भी खराब पत्ती पूरे गुच्छे को गला सकती है.
-अगर आपको तुरंत धनिया के सभी पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करना है तो धनिया को नहीं धोएं, क्योंकि नमी धनिया के लिए बड़ी परेशानी है. आप तभी धोएं जब आपको इसका प्रयोग करना हों.
-पत्ते को आपर एयरटाइट कंटेनर या टिश्यू पेपर में भी रख सकते हैं, इसके लिए आपको एक प्लास्टिक के डिब्बे के नीचे टिश्यू पेपर बिछाना होगा. इसके बाद उसपर धनिया रखे और उसके ऊपर से फिर एक टिश्यू पेपर लगाएं और ढक्कन बंद कर दें. ऐसे में टिश्यू पेपर अतिरिक्त नमी को सोख लेगा.
-हरे धनिये के पत्ते को ताजा रखने के लिए सूती कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको पहले धनिया साफ करने के बाद उसे सूती कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रखना होगा. धनिया काफी दिनों तक फ्रेश रहेगा.
-जड़ों वाली धनिया के डंडियों को पानी से भरे ग्लास में इस तरह से रखें जैसे आप किसी फूलदान में फूल रखते हैं. ऊपर से एक प्लास्टिक बैग ढंककर रख दें. फ्रिज के बाहर भी आप इसे कई तीनों तक ताजा रख सकते हैं मगर ध्यान रहे, ग्लास को हमेशा हवा वाली जगह पर रखें.
-अगर आपने मार्केट से बहुत ज्यादा धनिया लाया है तो इसे आप पहले पीकर पेस्ट बना लें और फ्रीज में आइस ट्रे में जमाकर रख लें. बाद में इन क्यूब्स का प्रयोग आप कई हफ्तों तक चटनी या ग्रेवी में कर सकते हैं.








