पोती ही की छेड़छाड़ और दादी को बोलेरो से कुचला, NH जाम कर प्रशासन पर उठाये सवाल
नवादा के हिसुआ में NH-82 पर एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद बवाल मच गया। परिजनों ने छेड़खानी का विरोध करने पर बोलेरो से कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


नवादा : नवादा के हिसुआ में गुरुवार को हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 60 साल की विद्या देवी की सड़क पर मौत हो गई। विद्या देवी, नवादा के लाटावर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों के मुताबिक, वह अपनी पोती के साथ तुंगी बाजार गई हुई थीं। दोनों सड़क किनारे पैदल चलते हुए अपने घर की और लौट रही थीं। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन वहां पहुचती है ।
पोती से कथित छेड़खानी, विरोध करने पर बढ़ा विवाद
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने विद्या देवी की पोती के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी। जब दादी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने उन्हें बोलेरो से कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि छेड़खानी और जानबूझकर वाहन चढ़ाने के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जाँच के बाद ही ये आरोप सिद्ध किए जा सकेंगे।
मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, NH-82 जाम
घटना की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर NH-82 जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी वाहन और संबंधित लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए है। सूचना मिलते ही हिसुआ और नारदीगंज थाना समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।सड़क जाम होने से NH-82 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाबा धाम और बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने लोगो को समझाने की कोसिस की और जाम को हटाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विद्या देवी की मौत के पीछे वास्तव में सड़क हादसा था या परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में कोई सच्चाई है।
(नवादा से सोनू सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शराब से स्मैक तक... कोशी में पुलिस का बड़ा अभियान, 1,638 लोग पहुंचे जेल

नाबालिग से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में तीन किशोर निरुद्ध, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भी आरोप







