'पैसे दो वरना जेल भेजूंगा...', NDPS मामले में घूस लेते थानेदार गिरफ्तार, ACB ने...
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है।

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। जमशेदपुर ACB की टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बंदगांव थाना क्षेत्र में दर्ज अफीम तस्करी यानी NDPS एक्ट से जुड़ा हुआ था। इस केस में एक व्यक्ति का नाम हटाने और उसे राहत देने के बदले थाना प्रभारी मनीष कुमार ₹15,000 की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने के मूड में बिल्कुल नहीं था, इसलिए उसने बिना डरे जमशेदपुर ACB से इसकी शिकायत कर दी और घूसखोर दारोगा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
₹15 हजार लेते ही ACB ने दबोचा
शिकायत मिलने के तुरंत बाद ACB की टीम ने अपने स्तर पर मामले की गुप्त जांच कराई, जिसमें दारोगा द्वारा घूस मांगे जाने का आरोप 100 फीसदी सच साबित हुआ। इसके बाद ACB ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित ने थाना प्रभारी मनीष कुमार को ₹15,000 की रकम थमाई, घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने तुरंत छापेमारी कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जमशेदपुर ले गई टीम
थाने के अंदर हुई इस अचानक छापेमारी और थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम दारोगा मनीष कुमार को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है। खाकी वर्दी पहनकर रिश्वतखोरी करने वाले इस थानेदार पर हुई कार्रवाई की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खूंटी में 205 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से...

JPSC मामले में CID ने UP में TDPL का दफ्तर किया सील, 10-10 लाख में बिका था PT!







