मलय डैम के चैनल संख्या-18 की स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर किसानों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
सतबरवा, मेदिनीनगर सदर और लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को मलय डैम के चैनल संख्या-18 की स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि चैनल टूटे हुए आठ महीने बीत चुके हैं,

Medaninagar पलामू जिले के सतबरवा, मेदिनीनगर सदर और लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को मलय डैम के चैनल संख्या-18 की स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि चैनल टूटे हुए आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे खरीफ फसल की सिंचाई पर संकट गहरा गया है।
किसानों ने उपायुक्त को बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा तथा फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
किसानों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और किसान धान समेत खरीफ फसलों की खेती की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे समय में सिंचाई की समस्या उनके लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। यदि जल्द स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और सड़क जाम करने को भी मजबूर होंगे।
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में मलय डैम का चैनल संख्या-18 टूट गया था। इस डैम से सतबरवा, मेदिनीनगर सदर और लेस्लीगंज प्रखंड के कुल 105 गांवों की लगभग 1.55 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है। इनमें सतबरवा के 27, मेदिनीनगर सदर के 42 तथा लेस्लीगंज के 36 गांव शामिल हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी उपायों पर निर्भर है। मरम्मत के नाम पर केवल पांच छोटी पाइप लगाकर पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है, जो पानी के दबाव में कभी भी ध्वस्त हो सकती है। किसानों ने मांग की कि चैनल की पक्की एवं स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में सिंचाई व्यवस्था बाधित न हो। उपायुक्त से मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता आशिष सिन्हा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि पांकी उरांव, पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सिंह, किसान हरिनंदन सिंह, सुशील सिंह, आनंद सिंह, ज्वाहर चंद्रवंशी, उदय नारायण सिंह, निर्मल सिंह, पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाकेश्वर मेहता, श्याम राम, धावाडीह उपमुखिया मुधीर साहू, समशेर मांझी, रविंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह की सड़क, बायपास और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों ने सीएम से लगाई गुहार

गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी की छात्रा मंगलवार से लापता, प्रेमी संग फरार होने की चर्चा







