बोकारो पुलिस की सूझबूझ से पीड़ित बुजुर्ग के खाते में लौटे 7 लाख रुपये
बोकारो में साइबर ठगी के शिकार 82 वर्षीय नरेन्द्र कुमार सिन्हा के खाते से उड़ाए गए 7.65 लाख रुपये में से 7 लाख रुपये साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वापस दिलाए। पुलिस ने अलर्ट मोड का लाभ उठाकर ट्रांजेक्शन समय रहते होल्ड कराया।

Bokaro News : बोकारो जिले से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 7.65 लाख रुपये उड़ा लिए थे। हालांकि, बोकारो साइबर थाने की पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और पीड़ित को इनमें से 7 लाख रुपये सुरक्षित वापस दिला दिए। इस सफलता के बाद बुजुर्ग और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
23 जून को दर्ज कराई गई थी शिकायत
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो के गुजरात कॉलोनी के रहने वाले 82 वर्षीय नरेन्द्र कुमार सिन्हा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उनके HDFC बैंक खाते और ICICI क्रेडिट कार्ड से कुल 7.65 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने गत 23 जून को बोकारो साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कांड संख्या 20/26 दर्ज की और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी।
अलर्ट मोड का लाभ उठाकर पुलिस ने रोका ट्रांजेक्शन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साइबर अपराधियों ने ठगी की इस रकम का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किया है। इस प्रकार के ट्रांजेक्शन आमतौर पर 24 घंटे तक अलर्ट मोड में होते हैं। इसी तकनीकी पहलू का लाभ उठाते हुए पुलिस ने गजब की तत्परता दिखाई। अलर्ट अवधि के भीतर ही पुलिस ने शॉपिंग के लिए इस्तेमाल किए गए माध्यमों से जुड़ी एजेंसियों जैसे RAZORPAY, CASHFREE, RATNAKAR BANK और अन्य संबंधित संस्थानों को मेल भेजकर तुरंत ट्रांजेक्शन होल्ड करने की अपील की।
इस तरह की गई त्वरित कार्रवाई
पुलिस द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को समय पर मेल भेजकर खाता विवरणी और ट्रांसफर की गई रकम को रोकने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के इस त्वरित एक्शन का सकारात्मक परिणाम यह निकला कि समय रहते ट्रांजेक्शन को रोक दिया गया। इसके चलते ठगों के मंसूबों पर पानी फिर गया और भुक्तभोगी नरेन्द्र कुमार सिन्हा के 7 लाख रुपये सुरक्षित उनके पास वापस आ गए। साइबर पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







