NAXATRA NEWS
RANCHI: रांची सटे सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन हुआ है. जीतू एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
जीतू राम बेदिया के इस सफलता पर पूर्व सीएम सुदेश महतो, एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो, रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
सुदेश महतो ने एकेडमी की ओर से जीतू राम को एकेडमी की ओर से विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंटकर सम्मानित किया. वहीं इस अवसर पर नेहा महतो ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव जोन्हा, डिमरा निवासी जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन होना ना केवल सिल्ली क्षेत्र बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है.
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जीतू राम की लगन, मेहनत और अटूट हौसला हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. यह साबित करता है कि कठिनाइयों के बावजूद यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो हर बच्चा अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छू सकता है.
वहीं जीतू के इस सफलता पर उनके परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है. लोगों ने कहा कि जीतू ने अपनी मेहनत से पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है.









