NAXATRA NEWS
GHATSHILA-BY-ELECTION : घाटशिला उपचुनाव के लिए बीजेपी ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है. बीजेपी से बाबूलाल सोरेन को घाटशिला उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने पर बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बाबूलाल सोरेन की जीत की उम्मीद जतायी है और कहा कि बीजेपी हर बिंदु पर नाप-तोल कर निर्णय लेती है. साथ ही कहा कि बाबूलाल सोरेन एक सशक्त और मजबूत उम्मीदवार हैं और हम घाटशिला रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.
सांसद ढुल्लू महतो ने आगे कहा कि बीते 6-7 महीने में इस सरकार से लोग त्रस्त हो गए हैं. पुलिस कहीं भी किसी का भी एनकाउंटर गलत तरह से कर देती है. इसका परिणाम इस उपचुनाव में दिखेगा.









