NAXATRA NEWS
DHANBAD: धनबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर प्रिंस खान गैंग का अपराधी भानु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में भानु मांझी के पैर में गोली लगी है... जिसके बाद पुलिस ने उसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है.
बता दें कि धनबाद के शक्ति चौक तेतुलमारी, राजगंज थाना क्षेत्र बार्डर पर पुलिस को देखते ही अपराधी ने फायरिंग शुरु कर दी. वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, पुलिस की फायरिंग में गोली अपराधी के पैर में जाकर लगी.इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है.









