देवेंद्रनाथ महतो का अनशन खत्म नहीं हुआ!, सोनम वांगचुक ने खबरों को बताया भ्रामक, 5वें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल
रांची में JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त होने की खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि महतो केवल नमक-पानी ले रहे हैं और JPSC-JSSC सहित छात्र मांगों को लेकर उनका आंदोलन जारी है।

Ranchi: झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के आमरण अनशन के समाप्त होने को लेकर चल रही खबरों पर अब विराम लग गया है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इन तमाम खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि देवेंद्र महतो ने अपना आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है और स्वास्थ्य को देखते हुए वे केवल नमक मिला पानी पी रहे हैं।
देवेंद्रनाथ महतो की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नमक-पानी पीने की सलाह दी थी। इसके बाद कुछ मीडिया माध्यमों में उनके अनशन समाप्त होने की खबरें प्रसारित होने लगीं, जिससे सोनम वांगचुक ने असहमति जताई।
सोनम वांगचुक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि देवेंद्र महतो पिछले पांच दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महतो ने अन्न ग्रहण नहीं किया है और उनका आमरण अनशन पूर्ववत जारी है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों को पूरी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
उधर, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि JPSC-JSSC सहित विभिन्न छात्र मांगों को लेकर चल रहा उनका शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया, जबकि उनका अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पांचवें दिन भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि जब तक छात्रों के हित में कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह संघर्ष और आमरण अनशन यूं ही जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







