NAXATRA NEWS
RANCHI: सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह जेएमएम के केंद्रीय सचिव विनोद कुमार पांडेय के रांची के हरमू स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक जताया.
सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. साथ ही सीएम ने ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की कामना की.
बता दें कि बीते 12 अक्टूबर 2025 को राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी का निधन हो गया था।. जलेश्वरी देवी अपने पीछे चार पुत्र,एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं.









