रिसालदार बाबा के मजार पर CM हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी, डोरंडा में 219वें उर्स पर मांगी राज्य की खुशहाली की दुआ
सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर 219वें उर्स में चादरपोशी की। उन्होंने झारखंड की सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार-ए-अकदस पर अकीदत के साथ चादरपोशी की और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि, तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
'प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती हैं बाबा की शिक्षाएं': मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की पावन शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और रूहानी आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का काम करते हैं।
राज्य में अमन-चैन और सामाजिक समरसता के लिए मांगी दुआ
मुख्यमंत्री ने उर्स के इस पाक मौके पर समस्त राज्यवासियों के जीवन में खुशहाली और तरक्की की कामना की। उन्होंने दुआ की कि झारखंड में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना लगातार और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उर्स में शिरकत करने पहुंचे सभी अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) और प्रदेशवासियों को 219वें उर्स की दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं दीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







