NAXATRA NEWS
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता रीना मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और न्यायमूर्ति के आवास पहुंचकर उनकी माता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उनका ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है, और उनका जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.









